Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: इस दिन जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं और अब लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रोल नंबर की सहायता से आसानी से देख सकेंगे।

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षाएं

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की गई थीं, जिसमें राज्यभर के लाखों छात्र शामिल हुए।

लाखों छात्रों की कॉपियों की जांच जारी

राज्य में इस बार कक्षा 5वीं में करीब 13.68 लाख और कक्षा 8वीं में लगभग 12.86 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इन सभी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से की जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 43 हजार शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं ताकि परिणाम समय पर जारी किया जा सके।

जल्द जारी करने की तैयारी

शिक्षा विभाग इस बार नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसी कारण बोर्ड द्वारा सभी कक्षाओं के परिणाम जल्दी जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के अनुसार 24 मार्च को 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, ताकि अगले दिन आयोजित होने वाली पीटीएम में अभिभावकों को बच्चों का परिणाम दिखाया जा सके।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 ऐसे देखें

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर 5वीं या 8वीं कक्षा के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी कक्षा, रोल नंबर, जिला और कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!